मप्र में होगी हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना
मंत्रिपरिषद के फैसलों की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मकसद हिन्दी को बढ़ावा देना है। यह विश्वविद्यालय कब तक और कहां स्थापित किया जाएगा, इसका सरकार ने अभी निर्णय नहीं लिया है।
सरकार ने रेागी कल्याण समितियों को और प्रभावशाली बनने के लिए पूर्व के वित्तीय प्रावधानों में संशोधन करते हुए निर्णय लिया है कि प्रत्येक मरीज को नागरिक अधिकार पत्र प्रदान किया जाएगा। अस्पतालों की आगामी 15 वर्षो की विकास योजनाएं बनाई जाएंगी। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications