राम जन्मभूमि : 'अदालत के फैसले पर लोकतांत्रिक होगी संघ की प्रतिक्रिया'
वूमेंस प्रेस कार्प्स में पत्रकारों से बातचीत में भागवत ने कहा, "हर हिन्दू की यही कामना है कि राम जन्मभूमि पर ही भगवान राम का मंदिर बने। हमारी भी यही कामना है। लेकिन हमें अदालत के फैसले का इंतजार है। इस पर हमारी प्रतिक्रिया लोकतांत्रिक और कानून के दायरे में होगी।"
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच की तीन न्यायधीशों की पीठ आगामी 24 सितम्बर को इस विवाद पर अपना फैसला सुनाएगी।
इस विवाद के मद्देनजर छह दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना घटी थी। इसके बाद देश भर में साम्प्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें हजारों लोगों की जानें गईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications