हुस्न के इस्तेमाल में महारत थी रूसी जासूस अन्ना को
अमेरिका में गिरफ्तार होने के बाद अन्ना को रूस को सौंप दिए जाने से मैनहटन के उसके कई चाहने वालों के दिल टूट गए, लेकिन उनमें से एक ने अन्ना के साथ अपने रिश्तों को लेकर अफसोस जाहिर किया है और उसे एक 'सेक्सी जासूस' करार दिया है।
वेबसाइट सीबीएसन्यूज डॉट कॉम के मुताबिक अन्ना के साथ रिश्ते रखने वाले तीन लोगों ने एक पत्रिका 'डिटेल' से बातचीत में कहा है कि उसका मुख्य हथियार सेक्स था।
पत्रिका से अन्ना के साथ रहे मॉडल डेनिस हिर्डट ने कहा है, "जानकारी हासिल करने के लिए वह अपने हुस्न का इस्तेमान करना बखूबी जानती थी।"
इसी तरह एक ऑनलाइन रियल एस्टेट कंपनी के सीईओ बिल स्टेनीफोर्ड ने कहा कि अन्ना अपने आप को ऐसे पेश करती थी कि न चाहते हुए लोग उसकी तरफ आकर्षित हो जाते थे।
पूर्व में निकारागुआ, कोलम्बिया और पेरू में खुफिया सेवा दे चुके स्टेनीफोर्ड ने कहा, "उसमें कुछ ऐसे चीजें थी कि मैं उसकी तरफ आकर्षित हो गया। उसे देखने के बाद मैं किसी चीज पर ध्यान नहीं लगा पा रहा था।"
पत्रिका के मुताबिक अन्ना के कई प्रेमियों ने कहा कि रूसी जासूस के साथ वे किसी व्यावसायिक स्वार्थ के लिए नहीं जुड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications