दो और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों पर काम शुरू
भाविनि के परियोजना निदेशक प्रभात कुमार ने आईएएनएस को बताया, "कलपक्कम में 500 मेगावाट के दो और फास्ट रिएक्टर्स स्थापित करने की दिशा में शुरुआती काम के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। जिस स्थान पर दोनों इकाईयों का निर्माण होना है वहां हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं।"
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और परियोजना शुरू होने से पहले की तैयारियों के लिए इस राशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
परियोजना स्थलों का चयन करने वाली समिति ने पिछले साल इस परियोजना के स्थान को स्वीकृति दे दी थी।
सरकार ने 500 मेगावाट की चार और इकाईयां स्थापित करने की स्वीकृति दी है। इनमें से दो कलपक्कम के वर्तमान नाभिकीय क्षेत्र में ही स्थापित होंगी और ये इकाईयां 2020 तक तैयार हो जाएंगी।
दो अन्य फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों का स्थान अब तक तय नहीं किया गया है।
कुमार ने बताया कि परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications