उड़ीसा के कई अन्य गांवों में भी फैला हैजा
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आंकड़े के मुताबिक जलजनित बीमारियों की चपेट में कई गांव आ गए हैं और काफी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 784 लोग बीमारियों से प्रभावित हुए हैं जबकि 156 गावों में बीमारियां फैल चुकी हैं।
स्वास्थ्य नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, "100 से अधिक लोग जलजनित बीमारियों से प्रभावित हुए हैं और 54 नए गावों में बीमारियां फैल गई हैं।"
स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक सरकारी आंकड़े वास्तविक आकड़ों से बहुत दूर है। एक उड़िया दैनिक धरित्री में छपी खबर में कहा गया है कि रायगड़ा जिले में मरने वालों की संख्या 100 को पार कर गई है और बीमारी से संक्रमित लोगों की सख्या 1,000 के आंकड़े को भी पार कर गई है।
सरकार ने हालांकि प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में करने के लिए 30 चिकित्सकों को भेजा है।
राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 30 चिकित्सकों और 40 पैरा मेडिकल कर्मचारियों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री प्रसन्ना आचार्य और स्वास्थ्य सचिव अनु गर्ग ने मंगलवार को प्रभावित जिले का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
जिले को जिलाधिकारी एन. बी. जावले ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications