नशे में धुत युवकों ने बांग्लादेश में मंदिर को नुकसान पहुंचाया
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक यह घटना शनिवार की है। बहुसंख्यक मुसलमान इस दिन ईद की खुशी से सराबोर थे। इसी दिन हिंदुओं का उत्सव गणेश चतुर्थी भी था।
इसी बीच, स्थानीय निवासी मोहम्मद मासूद के नेतृत्व में कुछ युवकों ने एक मंदिर को निशाना बनाकर उसमें तोड़फोड़ की। उन्होंने मूर्तियों को तोड़ दिया। इसमें से एक मूर्ति भगवान नारायण की है।
इस घटना से नाराज इलाके के हजारों हिंदुओं ने प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ में शामिल युवकों को गिरफ्तार करने की मांग ।
गोसैलडांगा श्वासन कालीबारी मंदिर समिति के संयुक्त महासचिव मिहिर दास ने ऑनलाइन समाचार पत्र 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' को बताया कि इस घटना में पांच से छह युवक शामिल हैं। उन्होंने शराब पी रखी थी और पास के इलाके के अपराधी मसूद के साथ तोड़फोड़ करने पहुंचे थे।
बांडार पुलिस स्टेशन के प्रमुख रेजौल करीम और स्थानीय वार्ड काउंसलर जहांगीर करीम चौधरी घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। यहां की जनसंख्या 15.6 करोड़ है लेकिन हिंदुओं की संख्या कुल जनसंख्या का 10 फीसदी भी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications