हिमाचल में पोंग बांध से पानी छोड़ा गया

शिमला, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पोंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान के निकट पहुंच गया है जिसकी वजह से मंगलवार सुबह बांध से पानी छोड़ा गया। पिछले 15 वर्षो में ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐहतियात के तौर पर बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

भाखड़ा ब्यास प्रंबधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अभियंता वी. एन. गोयल ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को बांध का जलस्तर 1,394.25 फुट तक पहुंच गया जो सोमवार सुबह 10 बजे तक 1,392.42 फुट था। बांध में पानी की अधिकतम क्षमता 1,395 फुट है और बांध में खतरे का निशान 1,390 फुट पर बनाया गया है।

गोयल ने कहा, "हमने 33,000 क्यूसेक पानी छोड़ दिया है, जिसमें समान्य तौर पर छोड़ा जाने वाला 18,000 क्यूसेक पानी भी शामिल है।"

गोयल ने बताया, "खतरे की बात नहीं है हम केवल 15,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ रहे हैं। 50,000 क्यूसके पानी छोड़े जाने पर भी निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं होगा। हम केवल ऐहतियात के तौर पर ऐसा कर रहे हैं।"

गोयल ने बताया कि यदि बारिश जारी रहती है और बांध का जलस्तर बढ़ता है तो और अधिक पानी छोड़ा जाएगा।

बीबीएमबी के सूत्रों के मुताबिक भाखड़ा बांध के अधिकारियों से परामर्श के बाद ही पोंग बांध से पानी छोड़ा गया है। भाखड़ा और पोंग दोनों बांधों से एकसाथ पानी छोड़े जाने पर पंजाब के फिरोजपुर कस्बे में स्थित हरिके बैराज को नुकसान पहुंच सकता है।

पोंग बांध हिमाचल प्रदेश में पंजाब की सीमा के निकट स्थित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+