बांदा में आगजनी व पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल
घटना जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापड़ गांव की है, जहां सत्य नारायण इंटर कॉलेज के छात्र सुशील कुमार (17) को एक बेकाबू ट्रक ने मंगलवार सुबह उस समय कुचल दिया जब वह स्कूल जा रहा था।
स्थानीय लोगों व कॉलेज के छात्रों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने उग्र होकर पुलिस से हिंसक झ्झड़प कर पथराव किया और तिंदवारी पुलिस थाने के बाहर खड़े करीब 12-13 वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
आक्रोशित भीड़ ने घटना के बाद मौके से फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तिंदवारी थाने को भी फूंकने का प्रयास किया।
चित्रकूट रेंज के उप-पुलिस महानिरीक्षक बी.पी. त्रिपाठी ने आईएएनएस को बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं। हिंसक प्रदशर्न के मद्देनजर प्रभावित इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोई अनहोनी न हो इसके लिए इलाके में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) व भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications