शांतिनिकेतन में राहुल का जोरदार स्वागत
कोलकाता से 200 किलोमीटर दूर इस विश्वविद्यालय का गठन नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर ने किया था। इस विश्वविद्यालय के साथ राहुल गांधी के परिवार की यांदें जुड़ी हुई हैं। राहुल की इस यात्रा के दौरान छात्र उनसे मिलने के लिए काफी उतावले थे।
छात्रों के साथ 40 मिनट की बातचीत के अलावा राहुल ने 'थ्री चांसलर्स -जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी' के नाम से एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।
राहुल गांधी की यात्रा को अनावश्यक बताते हुए राज्य में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र ईकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने इसका विरोध किया।
एसएफआई के जिला महासचिव देबर्षी दत्ता ने कहा, "राहुल गांधी कौन हैं? वह इस विश्वविद्यालय से कैसे जुड़े हैं ? उन्हें इस विश्वविद्यालय में कोई पद नहीं मिला है या फिर सरकार में। वह महज एक सांसद हैं।"
दत्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनसे किसी प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए कैसे कह सकता है और उन्हें इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है?
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications