कश्मीर में 2 लोगों की मौत, कर्फ्यू जारी
पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात दो प्रदर्शनकारी मारे गए। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग शहर और उत्तरी कश्मीर को सोपोर शहर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
आगजनी और हिंसा पर उतारू भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश कर रहे सुरक्षा बलों पर हुए हमले के दौरान ये लोग मारे गए।
सोमवार को घाटी में हुई जबर्दस्त हिंसा में 18 लोग मारे गए। यहां 11 जून से जारी अशांति के दौरान सोमवार का दिन सबसे खराब रहा।
सोमवार को ईरानी चैनल द्वारा अमेरिका में पवित्र कुरान के कथित अपमान की अफवाह फैलाए जाने के बाद सड़कों पर उतरी भीड़ पूरी घाटी में हिंसक हो गई।
पूरे श्रीनगर शहर में मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी है। अब अन्य प्रमुख शहरों में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आज से घाटी की सभी उड़ानों को तीन दिन के स्थगित कर दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications