जाट युवकों के साथ पुलिस की झड़प में 2 की मौत
हिसार (हरियाणा), 14 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थनों में आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय के सैकड़ों लोगों ने यहां सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-10 को अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प में दो लोगों की मौत हो गई तथा पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदर्शकारियों ने हिसार-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और कई वाहनों में आग लगा दी तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस पर पत्थर फेंके जाने के कारण जिला पुलिस प्रमुख सुभाष यादव सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और आंसूगैस का इस्तेमाल किया। घायलों में से दो की बाद में मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications