वेनेजुएला में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 23 यात्री बचे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने अवसंरचना मंत्री फ्रांसिस्को गार्सेस के हवाले से कहा कि सरकारी विमान सेवा कनवियासा का यह विमान पर्यटन स्थल मार्गरीटा द्वीप जा रहा था। इसने बोलिवर प्रांत के प्यूटरे ओर्दज शहर से उड़ान भरा था।
बोलिवर के गर्वनर फ्रांसिस्को रांगेल ने कहा कि एटीआर-42 मॉडल वाला विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आपातकालीन दल ने 23 लोगों को बचा लिया है।
उन्होंने बताया कि बुरी तरह जख्मी लोगों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
रांगेल ने कहा कि उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने गड़बड़ी की सूचना दी। हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर कई एंबुलेंस भेजे गए। पुलिस, रक्षा एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications