पहले हिमपात से मनाली में बिखरी खूबसूरती
शिमला के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "मनाली की ऊंची पहाड़ियों पर सोमवार रात हल्का हिमपात हुआ।"
उन्होंने बताया लाहौल एवं स्पिति, चांबा, किन्नूर और कुल्लू जिलों में भी हल्का हिमपात हुआ था।
सिंह के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में कमी हुई है। उन्होंने बताया कि 9,500 फीट या इससे अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।
यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहतांग दर्रा 13,050 फीट की ऊंचाई पर है और वहां बर्फ की तीन इंच मोटी तह जमा हो गई है।
इस बीच बारिश और ताजा हिमपात के कारण राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान गिर गया है।
मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, लाहौल एवं स्पिति जिले के जिला मुख्यालय कीलांग में 8.4 और किन्नूर जिले के काल्पा गांव में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications