ओंकारेश्वर नाव हादसा : मरने वालों की संख्या 4 हुई
खंडवा, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा और कावेरी नदी के संगम पर सोमवार को हुए नाव हादसे में लापता हुए आठ लोगों में से दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस तरह अब तक इस हादसे में मारे गए चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं वही छह लोग अब भी लापता है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के बिटुआ गांव के श्रवण पाटील का परिवार सोमवार को ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने आया था। परिवार के सदस्य नाव से ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर रहे थे तभी नाव जैसे ही नर्मदा और कावेरी के संगम घाट के करीब पहुंची और वह पलट गई। हादसा जिस वक्त हुआ उस समय नाव में 15 लोग सवार थे।
हादसे के बाद पांच लोगों को बचा लिया गया, मगर 10 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए थे। सोमवार को चले राहत एवं बचाव कार्य में एक बच्चे सहित दो के शव बरामद किए जा चुके थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह दो महिलाओं मनीषा पाटील (30 वर्ष) और दीपाली पाटील (22वर्ष) के शव बरामद कर लिए गए। इस तरह 10 में से चार के शव बरामद किए जा चुके है। शेष छह की तलाश के लिए अभियान जारी है।्र
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications