भ्रष्टाचार की असली जड़ हैं दिगंबर कामत : राकांपा
दोनों पार्टियों के बीच चल रहे वाक युद्ध को और तेज करते हुए एनसीपी के प्रमुख प्रवक्ता त्राजानो डी मेलो ने युवक कांग्रेस के अध्यक्ष संकल्प अमोनकर के बयान पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ही भ्रष्टाचार की असली जड़ हैं।
इससे पहले अमोनकर ने राकांपा की राज्य ईकाई के अध्यक्ष जोसे फिलिप डीसूजा को 'भ्रष्ट व्यक्ति' करार दिया था और साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि 'राकांपा की बुनियाद भ्रष्टाचार पर ही आधारित है'।
डी मेलो ने अमोनकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बाढ़ राहत कोष से 85 लाख रुपये का घोटाला किया है।
डीमेलो के इस आरोप के बाद कांग्रेस बौखला गई थी। बाद में कांग्रेस के उपाध्यक्ष एन. शिवदास ने आईएएनएस को बताया कि युवक कांग्रेस द्वारा केवल 10 लाख रुपये एकत्र किए गए थे लेकिन कनाकोना में राहत कार्य में केवल 20,000 रुपये खर्च किए गए थे।
शिवदास ने कहा, "हम अभी तक यह पहचान नहीं कर पाए हैं कि किन लोगों को राहत राशि की आवश्यकता है। एक बार जब यह काम पूरा हो जाएगा तो एकत्र की गई धनराशि को प्रभावित लोगों के बीच बांट दिया जाएगा।"
उधर, एनसीपी के राज्य इकाई के अध्यक्ष डीसूजा ने दावा किया था है कि युवक कांग्रेस ने धोखाधड़ी की है।
गौरतलब है कि 40 सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 20, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 14, एनसीपी के तीन, युनाइटेड गोवा डेमोक्रेटिक पार्टी (यूजीडीपी) के दो और एक निर्दलीय सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications