गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ मार्ग पर यातायात सामान्य
चमोली जिले के जिलाधिकारी नीरज सेमवाल ने आईएएनएस को बताया, "बारिश और भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री मार्ग पर सोमवार को कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था, जो अब सामान्य हो गया है।"
उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर बाढ़ से सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सतर्कता के चलते मलबा सड़क से हटा दिया जाता है।
राज्य के आपदा एवं प्रबंधन केंद्र के अधिकारी के मुताबिक गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ पर यातायात सामान्य हो गया है।
केंद्र के मुताबिक यमुनोत्री मार्ग पर धरासू और बरकोटा के पास सड़क पर मलबा गिर जाने से यातायात बाधित हुआ है, जिसे सामान्य बनाने में प्रशासन जुटा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications