बिहार में नक्सलियों ने की रेल पटरी उड़ाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार घोसी और सीहो रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाने की कोशिश की। इस घटना में कुछ स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरपुर राजकीय रेल पुलिस के पुलिस अधीक्षक अवधेश शर्मा ने बताया कि इस घटना में दो-चार स्लीपरों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इधर, सोनपुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी बी़ राम ने बताया की एहतियात के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इस कारण दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोका गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इससे पूर्व सोमवार की रात नक्सलियों ने गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर को फूंक दिया।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सोमवार से दो दिनों तक बिहार सहित पांच राज्यों में बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications