कानपुर में सपा नेता की हत्या
जिले के घाटमपुर कोतवाली के बरनाव गांव में सोमवार देर रात सपा नेता शिवबरन यादव (47) की घर से थोड़ी दूरी पर चार नकाबपोशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यादव वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख (घाटमपुर) और सपा की जिला इकाई के सदस्य थे।
घाटमपुर थाना प्रभारी ए. एन. राय ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच से जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार चुनावी रंजिश के चलते सपा नेता की हत्या की गई।
राय ने कहा कि सपा नेता के परिजनों ने पास के गांव के अशोक पांडे व गुड्डू यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद सपा नेता के समर्थकों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। राय ने कहा कि घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को दखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications