ब्राजील में नौका दुर्घटना में 10 बच्चों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतकों में नौ बच्चों की उम्र एक से 11 साल के बीच है जबकि एक बच्चे की उम्र 16 साल है। लापता बच्ची की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह डूब गई। पुलिस दो मछुआरों के खिलाफ मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है, जो नाव चला रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तरह की नावों का प्रयोग मछुआरों द्वारा ही किया जाता है। इस तरह की नावों पर पूरे परिवार को ले जाने का भरोसा नहीं किया जा सकता और इसमें यात्रा की सफलता की संभावना काफी कम होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications