वेनेजुएला में विमान हादसा, 14 यात्रियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विमान के मलबे से 33 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।
बोलिवर प्रांत के गवर्नर फर्नासो रेंगल ने कहा कि आपातकालीन टीम ने काफी तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
रेंगल ने बताया कि मृतकों में अभी कुछ लोगों की पहचान बाकी है और ऐसा माना जा रहा है चार लोग अभी भी विमान के मलबे में फंसे हुए हैं।
विमान का संचालन कोनिविसा एयरलाइंस द्वारा किया जाता है और उसने प्रमुख पर्यटन स्थल मारगारिता द्वीप समूह से बोलिवर प्रांत के प्यूरतो ओर्डेज शहर के लिए उड़ान भरी थी।
इससे पहले वेनेजुएला के बुनियादी सुविधा मंत्री फ्रांसिस्को ग्रासेज ने गलती से यह बयान जारी कर दिया था कि विमान पुअेरतो ओर्डाज से मारगारिता जा रहा था। बाद में ग्रासेज ने कहा था कि इस हादसे में 33 यात्री चमत्कारिक रूप से बच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications