अमेरिका में खेल-खेल में भाई ने ली भाई की जान
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र 'शिकागो सन टाइम्स' में छपी खबर में कहा गया है कि बंदूक को सुरक्षा के मद्देनजर घर में सुरक्षित जगह पर रखा गया था लेकिन बच्चों ने उसे खोज निकाला।
यह हादसा शिकागो में रोजीलैंड में स्थित घर में हुआ। इस हादसे के बाद पीड़ित की मां बच्चे को तत्काल अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारी लारा कुबेक के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति के भाई के उम्र के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसके खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications