बाढ़ राहत के लिए पाकिस्तान को फिर मिली अमेरिकी मदद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि इस सहायता राशि में से 21.1 करोड़ डॉलर पाकिस्तान में तत्काल राहत कार्य चलाने के लिए जारी किया जाएगा जबकि 5 करोड़ डॉलर की धनराशि प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण पर खर्च किया जाएगा।
विदेश विभाग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इसके अलावा अमेरिका ने पाकिस्तान को नागरिक एवं सैन्य सहायता भी पहुंचाई है, जिसमें बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सामग्रियां शामिल हैं।
बयान के मुताबिक अमेरिकी विमानों की मदद से अब तक 13,000 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications