आईआईएम इंदौर के छात्र की डूबने से मौत
इंदौर। इंदौर के मानपुर इलाके में स्थित शीतला माता फॉल में नहाते समय डूबने से भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एक छात्र की मौत हो गई। लगभग 20 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सोमवार को उसका शव बरामद किया। वह झांसी का निवासी था।
पुलिस के मुताबिक आईआईएम में द्वितीय वर्ष का छात्र विनोद वर्मा अपने मित्रों के साथ रविवार को शीतला माता फॉल पिकनिक मनाने गया था। शाम के समय सभी नहा रहे थे, तभी विनोद डूबने लगा। विनोद को साथियों ने बचाने की कोशिश की मगर कामयाबी नहीं मिली।
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विनोद के शव को लगभग 20 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications