अजमेर: 7 मंजिला इमारत भरभराई, कोई हताहत नहीं
जयपुर। राजस्थान के अजमेर शहर के दरगाह बाजार में आज एक सात मंजिला इमारत भरभरा कर धराशायी हो गई। इमारत के पहले से गिरने आशंका थी इसलिए इलाके के बाजार में दुकानों और मकानों को पहले ही खाली करा लिया गया था।
अजमेर के पुलिस अधीक्षक हरी प्रसाद ने बताया कि करीब सत्तर साल पुरानी इस इमारत में एक निजी गेस्ट हॉउस का चल रहा था, उसकी जर्जर स्थिति को देखते हुए उसे खतरनाक घोषित किया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इमारत में पिछले दिनों से एक और मंजिल का निर्माण कराया जा रहा था। जिससे कल से उसमें एक बड़ी दरार देखी जा रही थी। रविवार सुबह से ही प्रशासन ने आस पास के मकानों को खली करा लिया था। इस इमारत के ढहने से उसके बगल में और पीछे के तीन और मकानों का बड़ा हिस्सा ढह गया। दरगाह बाजार आज पूरे दिन बंद रहा।













Click it and Unblock the Notifications