प्रतिष्ठा के नाम पर प्रेमी युगल की हत्या
जींद, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा में प्रतिष्ठा के नाम पर हत्या का एक और मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने सोमवार को कथित तौर पर एक युवा जोड़े की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान विकास एवं रितु के रूप में की गई है। उनकी वास्तविक उम्र का हलांकि पता नहीं चला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वे 20 वर्ष के आसपास के होंगे।
मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक दिलीप कुमार ने आईएएनएस को बताया, "विकास और रितु नई दिल्ली स्थित एक संस्थान की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महीनों से साथ ही कोचिंग कक्षा में जाते थे। रितु कुछ ही दिनों पहले अपने माता-पिता से मिलने अपने घर लौटी थी।"
उन्होंेने बताया, "सोमवार सुबह विकास भी रितु के घर पर आया। इस पर रितु के माता-पिता क्रोधित हो गए। रिश्तेदारों की मदद से उन्होंने विकास की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। वे लौटकर घर आए और रितु को भी मार डाला। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने तुरंत रितु की अंत्येष्टि कर दी।"
कुमार ने बताया कि विकास का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications