अयोध्या फैसले को टालने के लिए की जाएगी अपील
लखनऊ। दो अधिवक्ताओं ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 24 सितंबर के प्रस्तावित फैसले को टाले जाने का प्रस्ताव किया है।
अधिवक्ता नीरज कुमार श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं को बताया, "देश के हालात को देखते हुए हम चाहते हैं कि 24 सितंबर के प्रस्तावित फैसले को आगे टाल दिया जाए।"
श्रीवास्तव ने एक और अधिवक्ता जसप्रीत सिंह के साथ मिल कर इस संबंध में एक अलग से आवेदन तैयार किया है। आवेदन में इस बात की आशंका व्यक्त की गई है कि फैसला आने के बाद देश भर में सांप्रदायिक वातावरण बिगड़ सकता है, वह भी ऐसे समय में जब देश में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सिर पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications