पाकिस्तान में विस्फोट, 4 मरे
इस्लामाबाद, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में कुर्रम इलाके में सोमवार को एक वाहन को निशाना कर किए गए बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक वाहन पर हमला तब किया गया जब वह कुर्रम कबायली क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र पाराचिनार जा रहा था।
स्थानीय टीवी चैनलों के मुताबिक बम विस्फोट को रिमोट कंट्रोल के जरिये अंजाम दिया गया।
अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications