सरकार ने की शांति की अपील, सर्वदलीय बैठक बुधवार को
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर के लोगों से, खासतौर से युवकों से शांति की अपील की। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि वह संवाद प्रक्रिया फिर से शुरू कर रही है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) में उम्मीद जाहिर की गई कि अविश्वास और अराजकता जैसे मुद्दों को बातचीत से हल कर लिया जाएगा।
तीन घंटे की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया है, "सीसीएस ने जम्मू एवं कश्मीर में विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ संवाद प्रक्रिया फिर से शुरू करने के सरकार के इरादे को दोहराया है। इस दिशा में सीसीएस ने 15 सितंबर, बुधवार को नई दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।"
बयान में कहा गया है, "सरकार को उम्मीद है कि सर्वदलीय बैठक के बाद वह जम्मू एवं कश्मीर के लोगों के साथ बातचीत करने तथा खास पहल व उपायों को अपनाने की स्थिति में आ जाएगी, जिससे राज्य के लोगों में विश्वास पैदा होगा।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सात रेस कोर्स स्थित सरकारी आवास पर चली ती घंटे की बैठक के बाद गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने एक पृष्ठ का यह बयान जारी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications