सरपंचों के अधिकारों के लिए धरना देंगे मीणा
सांसद किरोड़ीलाल ने सोमवार को जयपुर के पास पालड़ीमीणा गांव में सरपंचों की रैली आयोजित की। उन्होंने अधिकार बहाली की मांग को लेकर सरपंचों के आंदोलन को जोरशोर से उठाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरपंचों के अधिकार छीन रही है।
सांसद ने कहा कि अगर सरकार ने सरपंचों की मांगें नहीं मानी तो 15 दिन बाद गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष वह पत्नी गोलमा के साथ धरने पर बैठेंगे। उन्होंने सरपंचों का जयपुर कूच करने का अाह्वान किया।
रैली के कारण बड़ी संख्या में सरपंचों के जयपुर-आगरा हाईवे पर पहुंचने के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद किरोड़ी ने जयपुर कूच की योजना स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications