सोनिया गांधी तय करेंगी मप्र कांग्रेस का अध्यक्ष
भोपाल, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने नए अध्यक्ष के चयन का अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया गया है। सोमवार को हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
पार्टी के प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र बुडारिया की मौजूदगी में तमाम नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का चयन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने का जिक्र था।
बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद थे। वहीं नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में पार्टी के प्रमुख नेता केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया, केंद्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की अनुपस्थिति चर्चा में रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications