मप्र में स्वाइन फ्लू से 5 की मौत
स्वास्थ्य विभाग से आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू से पीड़ित चार महिलाओं सहित पांच लोगों ने दम तोड़ा है। अब तक भोपाल में 24, इंदौर में 17, जबलपुर में नौ, ग्वालियर और हरदा में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। 16 मरीजों के नमूने एच1एन1 संक्रमित पाए जाने से मरीजों की संख्या 209 हो गई है।
प्रदेश में अब तक 510 मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 93 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 17 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications