नायडू के काफिले पर पथराव, 4 जख्मी (लीड-1)

इस हिंसात्मक घटना में पुलिस के एक कांस्टेबल सहित चार लोग घायल हो गए।

विपक्ष के नेता को रंगा रेड्डी एवं महबूबनगर जिलों में तेलंगाना समर्थक पार्टियों के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा।

दोनों जगह तेलंगाना समर्थकों का तेलुगू देशम कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ झड़प के कारण हिंसा भड़की।

महबूबनगर जिले में एक प्रदर्शनकारी ने नायडू पर अपनी चप्पल फेंकी जो उन्हें लगी नहीं और दूर जा गिरी।

नायडू के चालक ने पथराव से बचने के लिए कार को तेजी से आगे बढ़ाया। इस कारण नायडू को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं।

नायडू महबूबनगर जिले की ओर जा रहे थे। वहां समस्याओं से जूझ रहे किसानों से मिलने का उनका कार्यक्रम था। उर्वरकों की आपूर्ति कथित तौर पर नहीं होने के कारण जिले के किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

रंगारेड्डी जिले में भी टीडीपी प्रमुख को कई जगहों पर तेलंगाना समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। समर्थकों ने 'नायडू वापस जाओ' के नारे लगाए।

नायडू का संबंध राज्य के रायलसीमा क्षेत्र से है। तेलंगाना विरोधी होने के कारण उन्हें समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

इस घटना के बावजूद नायडू ने अपना दौरा जारी रखा। खुद को निशाना बनाए जाने पर उन्होंने आश्चर्य जताया कि जब वह तेलंगाना के विरोध में नहीं हैं तो फिर उन्हें निशाना क्यों बनाया क्यों बनाया जा रहा है।

पारगी में उस समय समस्या खड़ी हो गई जब नायडू पार्टी विधायक हरीश्वर रेड्डी के यहां नास्ते के लिए रुके। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हो गए और नायडू के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और विधायक के घर में घुसने की कोशिश करने लगे। उनकी टीडीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प भी हुई।

नायडू जब रेड्डी के घर से निकल रहे थे तब प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर पथराव किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नायडू के चालक ने काफी तेज गति से कार को भगाया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+