उत्तराखण्ड में विधानसभा कर्मियों का विरोध जारी
विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को विधानसभा भवन में आश्वासन समिति के अध्यक्ष प्रेमानंद महाजन को कर्मचारियों के हंगामे के कारण समिति की बैठक स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने जैसे ही बैठक शुरू की, सभी हड़ताली कर्मचारी बैठक कक्ष के सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द नहीं मांगी गई तो वे अपने आंदोलन को तेज करते हुए 20 सितम्बर से कलमबंद हड़ताल शुरू कर देंगे।
गौरतलब है कि सेवा नियमावली नहीं बनने से नाराज विधानसभा के कर्मचारी पिछले सात दिनों से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जता रहे हैं। इन कर्मचारियों ने छह सितम्बर को विधानसभा परिसर में धरना दिया था और कार्य का बहिष्कार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications