भोपाल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा
गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। उसी के तहत प्रदेश के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई थी। जहां वरिष्ठ नेता विचार-विमर्श में लगे थे, वहीं युवक कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी छोटे मियां ने कार्यालय के बाहर चुनाव प्रक्रिया पर विरोध जताया। इस कारण छोटे मियां की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गई।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मारपीट में छोटे मियां के कपड़े तक फट गए और उन्हें चोटें भी आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी, तब मामला शांत हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications