टाटा टेली ने 7.70 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार किया
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। टाटा टेली सर्विसिस ने सोमवार को कहा कि उसने अगस्त में 21 लाख नए उपभोक्ता बनाते हुए 7.70 करोड़ वायरलेस उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है।
इसके साथ ही यह कंपनी, देश में सरकारी स्वामित्व वाले, भारत संचार निगम लिमिटेड को पीछे छोड़ते हुए जुलाई महीने में देश का चौथा बड़ा वायरलेस आपरेटर बन गई है।
कंपनी ने अपनी इस प्रगति का श्रेय अपने बेहतरीन टैरिफ को दिया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा, "बेहतरीन, अभिनव व अग्रणी पहलों के जरिए यह सफलता हासिल की जा सकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications