नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई, 1 की हत्या

रांची। झारखण्ड के गिरिडीह जिले में नक्सलियों ने रेल की पटरियां उड़ा दीं और गांव के एक रक्षक की हत्या कर दी। ये दोनों घटनाएं 48 घंटे के बंद के पहले दिन सोमवार को हुई।

धनबाद रेल उपमंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने बताया, "नक्सलियों ने तड़के 1.50 बजे करमाबांध के निकट रेल की पटरियां उड़ा दीं। इस वजह से तीन राजधानी एक्सप्रेस सहित 30 रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया।"

उन्होंने कहा कि रांची से 190 किलोमीटर दूर गिरिडीह में क्षतिग्रस्त रेल पटरियों को बाद में दुरुस्त कर दिया गया और रेल सेवा बहाल कर दी गई। विस्फोट के चलते जिन रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है उनमें हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, युवा एक्सप्रेस, एलटीटीई-हटिया एक्सप्रेस और गंगा-सतलुज एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि अन्य घटना में रांची से लगभग 140 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के पांडुवार गांव में नक्सलियों ने सुरक्षा गार्ड राजेश्वर पासवान की हत्या कर दी। इसके अलावा नक्सलियों ने हजारीबाग जिले के कसानसांदी में जेसीबी खुदाई मशीन में आग लगा दी।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने अपने नेता चेरुकुरी राजकुमार ऊर्फ आजाद की दो जुलाई को हुई हत्या के विरोध में सात राज्यों में 48 घंटे के बंद का आह्वान किया है। ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश तथा महाराष्ट्र के कुछ जिले। इसके अलावा मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला भी बंद में शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+