उत्तराखण्ड में नए मुख्य सचिव ने पदभार संभाला
पदभार ग्रहण करने के बाद सुभाष कुमार ने कहा कि उनका जोर शासन-प्रशासन को चुस्त दुरुस्त कर राज्य के विकास पर होगा। अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा कि वे मुख्य रूप से राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत के क्षेत्र में सुधार पर ज्यादा जोर देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ सबसे बड़ा फायदा यह है कि मेरी अधिकांश सेवाएं राज्य में रही है और मैं प्रदेश के हर कस्बे से वाकिफ हूं।
सुभाष कुमार ने उम्मीद जताई कि केन्द्र सरकार के विभागों से भी उन्हें भारी सहयोग मिलेगा क्योंकि केन्द्र के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में राज्य कैडर के अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों के साथ कार्य करने का उन्हें अनुभवों का लाभ होगा।
निर्वतमान मुख्य सचिव एऩ एस़ नपलच्याल के कार्यकाल की सराहना करते हुए सुभाष कुमार ने कहा कि वह नपलच्याल के अनुभवों का लाभ लेंगे। उन्होंने कहा कि नपलच्याल का सहयोग राज्य के विकास में महत्वपूर्ण रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications