बिहार पुलिस बंधक मामले का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते का कमांडर बारो कोड़ा उर्फ श्यामसुंदर कोड़ा को गुप्त सूचना के बाद जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव से गिरफ्तार किया गया।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी़ क़े ठाकुर ने बताया कि पुलिस पूछताछ के बाद कोड़ा ने इस मुठभेड़ मामले तथा पुलिसकर्मी लुकस टेटे की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों झाझा में हुए राजकीय रेल पुलिस से हथियार लूटने के मामले में भी उसने अपनी संलिप्तता कबूल की है।
उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त को कजरा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में सात पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे तथा चार पुलिसकर्मियों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था। इसमें से एक पुलिस की नक्सलियों ने हत्या कर थी जबकि आठ दिनों के बाद शेष तीन पुलिसकर्मियों को रिहा कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications