ग्राउंड जीरो पर मस्जिद निर्माण की योजना पर इमाम कायम
न्यूयार्क। अमेरिका पर 9/11 को हुए आतंकी हमलों में तबाह हुए विश्व व्यापार केंद्र के नजदीक मस्जिद बनाने का प्रस्ताव देने वाले इमाम ने वादा किया है कि वह अपनी इस योजना पर कायम है।
सोमवार को न्यूयार्क में इमाम फैसल अब्दुल राउफ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्या वर्तमान में यह प्रस्ताव हर किसी के लिए मायने नहीं रखता। इस बारे में यदि आपसे भी पूछा जाए तो आपका जवाब हां होगा।
उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाए जाने का क्यों विरोध हो रहा है। यह स्थान तो सभी धर्मावलम्बियों के लिए होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications