एएफएसपीए पर नहीं हो पाया निर्णय
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में तीन घंटे तक चली सीसीएस की बैठक में बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाने और संकटग्रस्त कश्मीर घाटी में शांति स्थापना के संभावित उपायों पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि सोमवार को कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 16 लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही 11 जून से राज्य में शुरू हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 86 हो गई है।
बैठक में रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, गृह मंत्री पी.चिदंबरम, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications