किसी भी गठबंधन के लिए भारत विशाल देश है : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रक्षा बलों का सोमवार को समर्थन किया और भारत की रणनीतिक स्वायत्तता के संरक्षण के प्रति अपनी बचनबद्धता को रेखांकित किया तथा कहा कि किसी गठबंधन में शामिल होने वाला भारत एक अति विशाल देश है।

मनमोहन सिंह ने राजधानी में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में कहा, "अपनी रणनीतिक स्वायत्तता के संरक्षण को लेकर हमें हमेशा गर्व हुआ है और यह हम सभी के लिए विश्वास का एक विषय है।"

उन्होंने कहा, "किसी गठबंधन या क्षेत्रीय या उपक्षेत्रीय व्यवस्थाओं में शामिल किए जाने के लिहाज से भारत एक अति विशाल देश है।"

मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक परिवर्तन को देश की विदेश नीति और सामरिक अभिविन्यास के केंद्र में रखते हुए कहा कि 9 से 10 प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रखने के लिए और उसकी अधोसंरचना के आधुनिकीकरण के लिए भारत को सभी प्रमुख ताकतों के साथ स्वस्थ संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है।

देश की सुरक्षा में योगदान देने के लिए सशस्त्र बलों की प्रशंसा करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "हमारे सशस्त्र बल सर्वश्रेष्ठ होने के लायक हैं और मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सशस्त्र बलों को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। अपनी सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सुनिश्चित कराए बगैर कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।"

प्रधानमंत्री ने रक्षा बलों के बहुप्रतीक्षित आधुनिकीकरण का भी जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से हमारी अर्थव्यवस्था वृद्धि करती है और हमारी प्रौद्योगिकी क्षमता का विस्तार होता है, उसी तरह हमें अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए हर हाल में उच्च मानक तय करने होंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+