दूसरी तिमाही की वृद्धि दर 8.5 प्रतिशत से कम होगी : बसु
कोलकाता, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में आर्थिक वृद्धि 8.5 प्रतिशत से कम होगी।
बसु ने यहां भारत चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, "पहली तिमाही में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि बगैर आधार प्रभाव के मदद के हासिल हुई है, लिहाजा इसे हासिल करना कठिन नहीं था। लेकिन दूसरी तिमाही में अपेक्षाकृत निम्न वृद्धि दर से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान अर्थव्यवस्था में सुधार शुरू हुआ था।"
बसु ने कहा कि दूसरी तिमाही में कृषि और उद्योग, दोनों क्षेत्रों में मंद वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कृषि में तीसरी और चौथी तिमाही में वृद्धि में गिरावट का असर महसूस होगा।
बसु ने कहा, "वैश्विक मंदी के कारण वित्त, बीमा और बैंकिंग क्षेत्रों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि तीसरी तिमाही में सेवा क्षेत्र में तीव्र वृद्धि होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications