गोगोई ने 51 दिन बाद कार्यभार संभाला
गोगोई ने कहा, "मैं गरीबों के लिए चलाई जा रही सभी परियोजनाओं की समीक्षा करने जा रहा हूं। मेरी अनुपस्थिति में यदि किसी परियोजना के कार्य में समस्या आई होगी तो मैं उसे दूर करने का प्रयास करूंगा।"
मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में दिल के तीन आपरेशनों के बाद चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ बताए जाने के बाद गोगोई शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचे।
इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों ने चार अगस्त को 74 वर्षीय गोगोई के दिल के तीन जटिल आपरेशन सफलता के साथ संपन्न किए थे। आपरेशनों के दौरान उनके दिल की बाईपास सर्जरी की गई, वाल्व बदला गया तथा रक्तवाहिका नली के दो अवरोध खोले गए।
उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में भाग लेने के दौरान गोगोई को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी और रक्तचाप बढ़ गया था।
उन्हें तुरंत नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications