ब्रिटिश एशियाई व्यापार संघ के साथ गुजरात ने किया समझौता
गांधीनगर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। गुजरात सरकार की निवेश को बढ़ावा देने वाली संस्था आईएनडीईएक्सटीबी ने आर्थिक सहयोग और वाणिज्यिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन के लीसेस्टरशायर एशियन बिजनेस एसोसिएशन (एलएबीए) के साथ एक आपसी सहयोग समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
गुजरात के व्यापारिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों का एक 16 सदस्यीय शिष्टमंडल व्यापारिक समुदायों के साथ बातचीत करने इन दिनों लीसेस्टरशायर में है। यह शिष्टमंडल जनवरी 2011 में आयोजित होने वाले जीवंत गुजरात वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के प्रसार के लिए एक रोड शो आयोजित करेगा।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि एमओयू पर सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, गुजरात अल्कलीज एंड केमिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गुरुप्रसाद महापात्रा और एलएबीए के अध्यक्ष जसपाल सिंह मिन्हास ने हस्ताक्षर किया।
एलएबीए लीसेस्टरशायर और ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र का एक प्रमुख ब्रिटिश एशियाई व्यापारिक संघ है, जो पिछले 25 सालों से व्यापार विकास, प्रशिक्षण, आवक निवेश और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा दे रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications