दिल्ली में डेंगू के 69 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार डेंगू से इस वर्ष अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
इस मौसम में दक्षिणी दिल्ली में डेंगू के सबसे अधिक 287 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा निगम के मध्य क्षेत्र में 240 और सिविल लाइंस में 235 मामले सामने आए हैं।
नगर निगम के मुताबिक वर्ष 2009 में डेंगू के 1,153 मामले सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications