साम्प्रदायिक तनाव की आशंका, राज्यों को अलर्ट जारी
एक ईरानी चैनल द्वारा अमेरिका में कुरान के अनादर की खबर प्रसारित किए जाने के बाद कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा में सोमवार को 11 लोगों की मौत हो गई जबकि अमेरिका के ही मिशिगन में कुरान की प्रतियों को जलाए जाने की अफवाह के कारण पंजाब में हिंसा भड़क गई।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने राज्य सरकारों को साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने कहा है।
अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन के लगातार संपर्क में है।
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव एस. एस. कपूर ने वहां पत्रकारों से कहा है कि ईरान चैनल की रिपोर्ट आधारहीन है। राज्य में चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications