अमेरिका ने कश्मीर और पंजाब में हिंसा की निंदा की
नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि कश्मीर और पंजाब में एक स्कूल और चर्च को दंगाइयों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटना से वह निराश है।
इसके साथ ही उसने अमेरिका में एक व्यक्ति द्वारा कुरान का अनादर किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि यह अनुचित, असहिष्णु, विभाजनकारी और अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ है।
भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी रोमर ने एक बयान में यहां कहा, "किसी भी पवित्र पुस्तक को जानबूझकर अपमानित करना घृणित कार्य है।"
एक ईरानी टेलीविजन चैनल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका में कुरान को अपमानित किया गया है जिसके विरोध में पंजाब और कश्मीर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications