नर्मदा में नाव पलटने से 2 डूबे, 8 लापता
खंडवा पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रमुख बिहारी लाल मंडलोई ने बताया कि परिवार के सदस्य मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर जा रहे थे। रास्ते में नदी पार करते समय नाव पलट गई।
मरने वालों में से एक की पहचान 26 वर्षीय लक्ष्मण पाटील तथा एक वर्ष की बच्ची समृद्धि पाटील के रूप में की गई।
मंडलोई ने बताया, "पांच लोगों को बचा लिया गया है। अन्य आठ लोगों की तलाश जारी है।"
लापता लोगों में मनीषा अशोक पाटील (30), प्रियंका सचिन पाटील (22), भूषण दिगंबर पाटील (26), दीपाली भूषण पाटील (23), रेखा पंडित पाटील (38), अक्षय संदीप पाटील (4), अरावल अशोक पाटील (4) एवं एक साल की निशा शमिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications