मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा बाधित
पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, "हमें नालासोपरा स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे पता चला कि स्विच बॉक्स को कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इसके चलते कुछ तकनीकी समस्या आ गई और रेलगाड़ियों के संचालन में 15 मिनट की देरी हो गई।"
उन्होंने बताया कि समस्या के बारे में तुरंत ही पता चल गया और स्विच बॉक्स की मरम्मत के बाद रेल सेवा बहाल हो गई।
यात्रियों ने रेल सेवा को शुरू होने में देरी की शिकायत की। चर्चगेट से रेलगाड़ी पकड़ने वाले अनुराग गुप्ता ने बताया, "सुबह भीड़ अधिक होने की वजह से देरी हो सकती है, लेकिन रेलगाड़ियां एक घंटे विलंब से चल रही थीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications