श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण आवश्यक : विहिप
दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि रक्षा यज्ञ के अवसर पर गुप्ता ने कहा कि श्रीराम भारत में उस समय पैदा हुए, जब कोई भी धर्म इस दुनिया में नहीं था। इस नाते भारत के प्रत्येक व्यक्ति के पूर्वज श्रीराम ही हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह ने श्रीराम जन्मभूमि पर संसदीय कानून द्वारा मंदिर निर्माण के लिए संकल्प के साथ वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं। संत नगर के सत्संग हॉल में हनुमत शक्ति जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम जन्मभूमि रक्षा यज्ञ में विहिप के प्रांत मीडिया प्रमुख एवं आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान विनोद बंसल यजमान थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications